फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

Mon, 28 Mar 2016 12:11 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामवीर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव विशुनदास में हुए झगड़े के मामले में बसपा नेताओं ने तल्ख तेवर अपना लिए हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख और वरिष्ठ नेता बनी सिंह बघेल ने पुलिस पर इस मामले में निष्क्रियता बरतने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पुलिस 24 में से किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अगर पुलिस झगड़े के दिन ही मुकदमा दर्ज कर लेती तो शायद बात इतनी नहीं बढ़ती। पार्टी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस-प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि इसके बाद पार्टी कोई भी कदम उठाने को मजबूर होगी।

इन नेताओं ने कहा कि मामले में कुल 24 आरोपी हैं, लेकिन अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 8 से 10 परिवार गांव से पलायन कर गए हैं। 14 लोग घायल हैं। इनमें ज्यादातर 50 से 70 साल तक के बुजुर्ग और अधेड़ एवं महिलाएं शामिल हैं। रेखा और मनोहर नाम के दो लोगों की हालत गंभीर है। दोनों की कमर में फ्रेक्चर है। भर्ती के नाम पर इन लोगों से अस्पताल में पैसे मांगे गए। एक्सरे कमर का होना था, लेकिन कराया कंधे का।
विज्ञापन


नेताओं ने कि जब पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, विधायक गेंदालाल चौधरी और बसपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से बात की। तब एक्सरे कराया गया। गांव में जबर्दस्त दहशत का माहौल है। लोग दबंगों के डर से घरों को नहीं लौट पा रहे। शनिवार को इस मामले में डीएम से भी बात की गई। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया है। पूर्व मंत्री ने रविवार को इस बारे में फोन पर एसपी अजयपाल से भी बात की तो एसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें जारी हैं। जल्द ही वह गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें