फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 28 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
‌‌‌व‌िलाप करते पर‌िजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 हाथरस जिले के हसायन क्षेत्र के गांव धर्मपुर में मकान के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने अपने हिस्ट्रीश्ीाटर छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मंगलवार रात हुई वारदात के बाद आरोपी पत्नी और बच्चों सहित फरार है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 कोतवाली हसायन के प्रभारी राजेश्वर प्रसाद त्यागी ने बताया कि मृतक केसरी सिंह उर्फ केसरी पुत्र प्रेम सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर अलग-अलग थानों में डकैती, बलवा और हत्या की कोशिशों के सात मुकदमे दर्ज हैं।

उसका बड़ा भाई ओमप्रकाश गांव में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। गांव में ही मजदूरी का काम करता है। सबसे छोटा भाई शिवनाथ जयपुर में मजदूरी करता है।
विज्ञापन

केसरी ने 13 जुलाई को असोम निवासी रीता से शादी की थी। कानपुर में अपनी मौसी के यहां शादी करने के बाद पत्नी को वहीं छोड़कर वह बीते सोमवार गांव आया था।

उस समय गांव के मकान में कमरा मांगने के सवाल पर उसका बड़े भाई ओमप्रकाश से विवाद हो गया। तब गांव वालों ने उनमें समझौता करा दिया था। मगर मंगलवार रात वे फिर भिड़ गए। दोनों भाई घर की छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान दोनों ने शराब भी पी थी। इस बीच मकान के बंटवारे को लेकर उनमें कहा-सुनी हो गई जो झगड़े में बदल गई।

इस बीच ओमप्रकाश ने केसरी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी गर्दन पर लगने सेे केसरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर ओमप्रकाश की बेटी चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। तब तक ओमप्रकाश अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव से फरार हो गया। केसरी की हत्या की खबर मिलने पर छोटा भाई शिवनाथ बुधवार को गांव पहुंच गया।

पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाल राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर हत्या हुई है। ग्राम चौकीदार चुन्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें