फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा देख भड़की दुल्हन, बारात लौटाई

Mon, 03 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
Groom eaten Gutkha bride refused marriage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहल्ला नौरंगाबाद में रविवार शाम को आई बारात बैरंग लौट गई। दिव्यांग दूल्हा देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि वर पक्ष ने शादी तय करने के दौरान पूरी तरह स्वस्थ लड़का दिखाया था, जबकि शादी में दिव्यांग लड़के को भेज दिया। इधर डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बारातियों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के कस्बा विजयगढ़ से रविवार शाम को बारात सिकंदराराऊ पहुंची। पहले तो यहां डीजे पर डांस को लेकर वर और वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। चूंकि पास में ही कोतवाली थी, इस लिए पुलिस भी तत्काल वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर झगड़ा करने वाले भाग गए। पुलिस ने वर पक्ष से महेश निवासी विजयगढ़ तथा कन्या पक्ष से योगेंद्र तथा अनिल को शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया। 

इधर, बारात चढ़ने के बाद दूल्हा घोड़ी से उतरकर घर की तरफ चला। वह लंगड़ा रहा था। कन्या पक्ष ने देखा तो बिचौलिये से पूछा, कि यह वह लड़का नहीं है जिसको देखकर शादी तय की थी। इस पर बिचौलिया भी कुछ नहीं बोल पाया। इधर, दिव्यांग दूल्हा देखकर दुल्हन भी भड़क गई। उसने शादी से मना कर दिया। बारात को बैरंग लौटना पड़ा। पहले ही विवाद होने के कारण बाराती भूखे रह गए। कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें