फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 03 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
डेमो फोटो
विज्ञापन
घर में अकेली महिला से शोहदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गई महिला को पुलिस ने टरका दिया। अब पीड़ित महिला ने सीओ संजय शर्मा से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र की महिला ने सीओ को बताया कि पति रेलवे में नौकरी करते हैं। इस कारण वह घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर गांव का बहादुर घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसने शोर मचाया तो बच्चों के साथ-साथ पड़ोसी भी दौड़ पड़े। इस पर बहादुर धमकी देते हुए भाग निकला। बताया कि वह कोतवाली शिकायत करने गई, लेकिन पुलिस ने उसे टरका दिया। अब वह चौकी थाने के चक्कर काट रही है।

आरोपी उसे धमका रहा है। महिला का कहना है कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उसे मजबूरन घर छोड़ना पड़ेगा। इस संदर्भ में सीओ संजय कुमार शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत आई है। थानेदार से भी मामले की जानकारी की जा रही है। इसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें