फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप, थाने में दी तहरीर

Wed, 26 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता कोतवाली में भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर देने जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हाथरस।
जिले के भाजपा संगठन की अंदरूनी लड़ाई उभर कर सामने आ गई है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर छेड़छाड़ और अश्लीलता के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। वह बुधवार को महिला मोर्चा की सदस्यों और कुछ अन्य भाजपाइयों के साथ कोतवाली पहुंचीं और भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंपी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपनी शिकायत पीएम और सीएम सहित पार्टी संगठन के आला पदाधिकारियों को भी भेजी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा नेत्री का आरोप है कि नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने मुझे घर से पार्टी कार्यालय बुलाया। जब वे पार्टी कार्यालय पहुंची तो जिलाध्यक्ष कार्यालय पर अकेले बैठे हुए थे। कुछ देर तक तो वह इधर-उधर की बातें करते रहे। इसके बाद उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। मैं उनकी की नीयत को भांप गई ओर हाथ छुड़ाकर वहां से भाग आई। मैने घटना के बारे में अपने पति को बताया और बदनामी के डर से कोई कदम आगे नहीं उठाया।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री ने तहरीर में कहा कि इसके बाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना की बेटी के शादी समारोह में 18 अप्रैल को भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने सार्वजनिक रूप से अनेक लोगों की उपस्थिति में मुझसे अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। शादी समारोह में विघ्न नहीं पडे़, इसलिए मैं वहां से चली आई।
विज्ञापन

मैने पार्टी के सभी उच्च पदाधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया है। अखिलेश गुप्ता का आरोप है कि बुधवार की सुबह 11 बजे वह बाजार से लौटकर आ रही थीं तो दो युवक मोटर साइकिल पर आए और उनको रोक लिया। इन युवकों ने कहा कि रामवीर परमार के खिलाफ जो शिकायतें की गई हैं, उन्हें वापस ले लो, वरना जान से मार दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें