फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने मुनीम से रुपयों से भरा बैग लूटा

Mon, 20 Jun 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित मुनीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद। आगरा रोड पर इंडिया कोल्ड के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खंदौली से तगादा कर लौट रहे एक मुनीम व सीड्स कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 2 लाख रुपये थे। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन


सादाबाद की पुरानी सब्जी मंडी स्थित लक्ष्मी बीज भंडार की दुकान पर ओमप्रकाश निवासी चमरपुरा मुनीम है। वह बीज कंपनी के कर्मचारी अनुज निवासी भुकलारा थाना सहपऊ के साथ सोमवार की सुबह तगादा करने निकला था। उसने बिसावर, मई एवं खंदौली क्षेत्र में दुकानों पर तगादा किया। शाम को बाइक द्वारा दोनों लोग वापस लौट रहे थे। इंडिया कोल्ड स्टोर के पास पीछे से बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मुनीम ने फर्म स्वामी उमेश गोयल के भाई विपुल को फोन पर लूट की सूचना दी। सूचना देने के बाद उमेश गोयल सहित तमाम बीज विक्रेता और व्यापारी मुनीम, कंपनी के कर्मचारी कर्मचारी के साथ पुलिस को पास पहुुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मुनीम व कंपनी के कर्मचारी से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल फर्म स्वामी से तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें