फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली 

Sat, 06 Jan 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
गोली लगने के बाद इलाज करता युवक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बाइक सवार युवक को पीछे से दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची और जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


युवक विवेक पुत्र राजवीर सासनी के अकबरपुर गांव का रहने वाला है। वह बाइक से शहर की ओर आ रहा था, तभी बदमाशों ने पीछा कर उस पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां विवेक की पीठ में बाईं ओर जा धंसी। जानलेवा हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। अच्छा यह रहा कि गोलियां शरीर के ज्यादा अंदर नहीं पहुंची।

घायल विवेक ने यूपी 100 को खुद फोन कर हमले की सूचना दी। जानकारी पर कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवेक को तुरंत जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद विवेक को रेफर कर दिया। पुलिस ने विवेक के परिजनों को सूचना दी है। एसआई शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परिजनों के तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बाइक सवारों ने देवर-भाभी लूटे, बाइक भी ले गए 

हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव महौ में शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने देवर-भाभी को लूट लिया। बदमाश मौके से महिला के जेवरात, 17 हजार रुपये और बाइक लूटकर ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। राहुल पुत्र हरीशंकर निवासी प्रेमनगर, नगला मसानी, अलीगढ़ अपनी भाभी नीलम के साथ बाइक से महौ जा रहा था। गांव हाजीपुर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर राहुल से 17 हजार रुपये छीन लिए और महिला से कुंडल, चेन, अंगूठी, चूड़ी आदि जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी राहुल की बाइक भी साथ ले गए। हाथरस जंक्शन एसओ मोहम्मद असलम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें