बैंक मैनेजर पर उत्पीीड़न का आराोप
- फोटो : फाइल फाेटाे
हाथरस। इंडियन बैंक के मैनेजर को साजिश के तहत महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फंसाया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन इसके विरोध में किसी भी स्तर पर आंदोलन करने के लिए तैयार है।
यह विचार रविवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता बीएस जैन ने व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इस महिला को लोन दिलाने के लिए कुछ दलाल किस्म के लोग लगातार बैंक मैनेजर पर दबाव बना रहे थे, क्योंकि महिला अपात्र थी। इन हालात में उसे लोन दिया जाना संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि लोन मांगने के लिए महिला 17 फरवरी को गई और शिकायत छह मार्च को कर रही है। बैंक मैनेजर पर दबाव बनाने के लिए इस प्रकार का हथकंडा अपना जा रहा है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अपील की कि वह आंदोलन के लिए तैयार रहें। बैंक मैनेजर के खिलाफ इस प्रकार से झूठे मामले में किसी भी हालात में कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए किसी भी स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।