फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से ज्वैलरी का थैला छीनने का प्रयास, विरोध करने पर चाकू मारा

Tue, 10 Jul 2018 11:54 PM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
बुजुर्ग से ज्वैलरी का थैला लूटने का प्रयास होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में चूना वाला डंडा इलाके में एक बुजुर्ग से बाइकर्स ने ज्वैलरी का थैला छीनने के प्रयास किए। बुजुर्ग के थैला नहीं छोडने पर उनको चाकू प्रहार कर घायल कर दिया। मौके पर बाजार के लोगों के आने के बाद यह बाइकर्स अपनी बाइक लेकर भागे, जिनका लोगों ने पीछा किया। हमलावर इस बाइक को बस स्टैंड के पास छोड़कर भाग गए हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला सीयल खेड़ा निवासी कन्हैयालाल पुत्र रमनलाल रूई की मंडी स्थित एक सुनार की दुकान पर काम करते हैं। मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंद  होने के बाद थैला लेकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान वह दुकान से कुछ ही दूर चूना वाला डंडा के निकट पहुंचे। तभी वहां नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। इन युवकों ने उनसे यह थैला छीनने के प्रयास किए, लेकिन जब उन्होंने थैला नहीं छोड़ा तो इन युवकों ने उन पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

पीड़ित व्यापारी के स्थानीय होने के कारण आसपास के दुकानदार भी दौड़ पड़े। हमलावर अपनी ओर भीड़ को आते देखकर अपनी अपाचे बाइक लेकर भाग खड़े हुए। लोगों ने इनका पीछा किया तो बस स्टैंड के निकट यह अपनी बाइक को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि हमलावरों की अपाचे बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। कोतवाल सदर जसपाल पवार का कहना है कि वह घटना की जांच कर रहे हैं। विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें