फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडराक हादसे में घायल हुई एक और शिक्षिका की दिल्ली में मौत

Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन
मडराक हादसे में घायल गुंजन की दिल्ली में हुई मौत( फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर मंगलवार को मडराक के निकट हुए सड़क हादसे में घायल एक और शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका ब्लॉक सासनी में तैनात थीं। इसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एबीएसए और प्राथमिक शिक्षक संघ ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर मडराक के निकट हुए भीषण हादसे में क्षेत्र में तैनात चार शिक्षिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई थीं, जबकि तीन शिक्षिकाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बिलखौरा कलां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका गुंजन गुप्ता पत्नी स्व. संजय गुप्ता ने उपचार के दौरान गुरुवार की दोपहर को दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस तरह इस हादसे में क्षेत्र में तैनात पांच शिक्षिकाओं की जान जा चुकी है। बताते हैं कि दो वर्ष पूर्व गुंजन के पति का देहांत हो चुका है। गुंजन के छह वर्षीय बेटा पहल है। खंड शिक्षाधिकारी अखलेश यादव और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने शिक्षिका की मौत की पुष्टि करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें