फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 05 Jan 2016 11:38 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ईयर फोन से एक बाइक सवार युवक की जान जोखिम में आ गई है। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला भुस पर ईयर फोन पर बाते कर रहे युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से नाजुक हालत में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मौके से ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इमरान पुत्र शहजाद निवासी रामबाग, आगरा हाथरस से आगरा जा रहा था।
ईयर फोन लगे होने से वह पीछे आ रहे ट्रक का होर्न नहीं सुन सका। ट्रक चालक ने भी लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। इमरजेंसी पहुंचे इमरान के शरीर में कई जगह फ्रेक्चर थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इमरान को रेफर कर दिया।
एसओ अजय कौशल का कहना है कि कान में लीड लगी होने से हादसा हुआ। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इमरान के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें