फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला थाने पहुंची

Sun, 27 May 2018 12:13 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
love couple
विज्ञापन
 हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला अपने देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उसके पति को यह बात नागवार गुजरी तो वह अपनी पत्नी को लेकर शनिवार को थाने पहुंच गया। यहां पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह देवर के साथ ही रहने पर अड़ी थी।  
विज्ञापन

     
महिला की शादी को ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। महिला का पति ड्राइवर है और अक्सर शहर से बाहर रहता है। जबकि देवर का ज्यादातर समय घर पर ही बीतता है। हाल ही में पीड़ित ड्राइवर को देवर-भाभी के प्रेम संबंधों का पता चला। इस पर महिला ने साफ कर दिया कि वह अपने देवर के साथ ही रहेगी। उसने थाने में यह भी बताया कि देवर हकलाता है, बावजूद इसके उसे साथ रहने में कोई परेशानी नहीं है।

पति ने अपनी पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। पीड़ित पत्नी और भाई के बीच संबंधों में खुद को असहाय महसूस करने लगा। घर टूटने से बचाने के लिए उसने साफ कर दिया कि जब तक देवर की शादी नहीं हो जाती, वह देवर के साथ रह सकती है। शादी होने पर उसे देवर से सारे संबंध तोड़ने होंगे। महिला इस शर्त पर तैयार हो गई। दंपती के बीच समझौता होने पर दोनों ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी और दोनों थाने से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें