फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराया वाहन, छह लोगों की मौत

Mon, 11 Jun 2018 12:17 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन
दुर्घटना की शिकार टाटा 407 के इस तरह उड़ गए परखच्चे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा की ओर जा रही टाटा 407 के शनिवार रात करीब 12 बजे कन्या गुरुकुल के निकट सड़क के किनारे मौजूद नीम के पेड़ से टकराने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसे के बाद गाड़ी सवार दो लोग मौके से फरार हो गए। टकराने की आवाज सुनकर गश्त कर रहे दो चौकीदार मौके पर आ गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने गाड़ी को काटकर बमुश्किल शवों को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने मामला इत्तफाकिया में दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

यह गाड़ी (यूपी 83 टी-4954) अलीगढ़ से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस के अनुसार चालक सहित गाड़ी में बैठे सभी व्यक्ति शराब के नशे में थे। यह जैसे ही सासनी से निकलकर कन्या गुरुकुल के निकट पहुंची, वैसे ही असंतुलित होकर सड़क के किनारे खडे़ नीम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी में बैठे महबूब (28) पुत्र बुद्धा निवासी धौर्रा एत्मादपुर आगरा, संजय (32) पुत्र फकीरा निवासी वाहिदपुर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद, शौकीन (32) पुत्र हजारी निवासी नगला सुंदर थाना नारखी जिला फिरोजाबाद, पप्पू (55) पुत्र शब्बीर निवासी रौहदा थाना अरनिया जिला बुलंदशहर, अकबर (30) पुत्र खैराती निवासी नगला धौर्रा एत्मादपुर आगरा, गुच्चा (40) पुत्र अहमद निवासी धुमरी थाना जरैरा एटा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल अली शेर पुत्र मुन्ना खां निवासी भंडारगढ़ी बरहन आगरा का उपचार कराया जा रहा है।

 

दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। ग्राम महमूदपुर बरसै निवासी चौकीदार बनी सिंह ने दुर्घटना की रिपोर्ट इत्तफाकिया दर्ज कराई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें