फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कढ़ी में छिपकली मिलने से दूल्हे समेत एक दर्जन बीमार

Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन
छिपकली - फोटो : self
विज्ञापन
शादी समारोह से पहले बनी कढ़ी में छिपकली मिलने से दूल्हे व उसके पिता समेत एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए। आनन-फानन उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। वर पक्ष के लोग पहले बीमार लोगों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां उपचार की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें हाथरस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव ग्राम टिकारी निवासी सुभाष उपाध्याय के पुत्र गोलू उर्फ जसवीर की शादी गुरुवार की शाम को होनी थी। इसके लिए उन्होंने एक पब्लिक स्कूल को किराए पर लिया था। कन्या पक्ष को लड़की लेकर सासनी आना था। शादी से पूर्व गुरुवार की दोपहर पूजन का कार्यक्रम चल रहा था, वर पक्ष के लोग कढ़ी के साथ रोटी-चावल खा रहे थे।

अचानक कढ़ी में छिपकली निकल आई, जिससे सुभाष उपाध्याय, गोलू, सुरेश उपाध्याय, नरेन्द्र उपाध्याय, राहुल, शांति देवी, विमलेश, ज्योति, यशवीर, लक्की, लवली, मयंक आदि को मिचली आने लगी, सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लाया गया। लेकिन वहां उपचार की व्यवस्था न होने से पीड़ितों को बागला जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इसके बाद इन सभी को घर भेज दिया गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें