फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद महिला को गला रेतकर फेंका

Thu, 05 Jan 2017 11:39 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
injured lady - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से आगरा ताजमहल देखने जा रहे दंपति की कार को बदायूं के पास दो युवकों ने रोक लिया और कार में जबरन घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को एक दूसरी गाड़ी में खींचकर उसके साथ लूटपाट की। लूटपाट के बाद महिला का गला रेतकर बदमाशों ने उसे मरा समझकर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव अगसौली में सड़क किनारे फेंक दिया। पति को हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव वाहनपुर पर छोड़कर बदमाश भाग निकले। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


महिला के पति मुकेश सक्सेना पुत्र रामबाबू सक्सेना उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा थाना क्षेत्र के गांव मझोला के रहने वाले हैं। उनकी शादी दो साल पहले बरेली के नवाबगंज इलाके की रहने वाली रजनी से हुई थी। मुकेश का कहना है कि उन्होंने शादी के बाद रजनी को ताजमहल दिखाने का वादा किया था। दो महीने पहले नई कार खरीदने के बाद दंपति ताजमहल देखने के लिए बुधवार की रात को आगरा के लिए निकले थे।

बदायूं पार करते ही दो युवकों ने मुकेश से लिफ्ट मांगी। मुकेश का कहना है कि रात के समय उन्होंने यह सोचकर दोनों युवकों को लिफ्ट दे दी कि रात के सफर में दो से चार लोग ज्यादा सही रहते हैं। कार में दाखिल होते ही आरोपियों ने लूटपाट शुरू कर दी। मुकेश के मुताबिक आरोपियों के साथियों की एक कार मुकेश की कार के साथ चल रही थी। दोनों युवकों ने महिला को खींचकर दूसरी कार में बिठा लिया। उसके शरीर से सारे जेवरात खींच लिए और दंपति के पास रखे 42 हजार रुपये भी लूट लिए। मुकेश को आरोपियों ने वाहनपुर के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन


मुकेश पुलिस तक पहुंचा ही था कि पुलिस को रजनी के अगसौली पर सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिल गई। पुलिस को वह चाकू भी मौके से मिला है जिससे गला रेतने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रोफेशनल नहीं थे। जिस चाकू का उन्होंने इस्तेमाल किया, वह सब्जी काटने वाला चाकू है। यही वजह रही कि रजनी के गले की नस नहीं कट सकी, जिससे उसकी जान बच गई। पूरे मामले में रजनी के पति मुकेश को कोई चोट नहीं आई है। आरोपी मुकेश की नई कार को भी उसके साथ ही वाहनपुर पर छोड़कर चले गए। पुलिस ने रजनी के परिजनों को सूचना दी।

रजनी की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से वरुण ट्रॉमा हॉस्पिटल ले गए। जहां देर शाम रजनी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद रजनी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें