न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बैंक खातों से एटीएम फ्रॉड के जरिए रकम पार होने की घटनाएं थम नहीं रहीं। अब फिर से एक और बैंक उपभोक्ता के बैंक खाते से शातिरों ने 36500 रुपये पार कर दिए। पीड़ित बैंक ग्राहक ने इसकी शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की।
तहरीर में गांव कुम्हरई निवासी गंभीर सिंह पुत्र विशंबर सिंह ने बताया कि उसका वृदावंन छंटीकरा रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में खाता है।
19 मार्च की दोपहर दो बजे उसके मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आया तो उसने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उसके खाते से 36500 रूपये निकल चुके हैं। घटना से पूर्व उसके पास फोन आया था, जिस पर उसने अपना एटीएम का नंबर बता दिया था।