फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को किया जाएगा चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


पिछले दिनों अलीगढ़ से स्थानातंरित होकर हाथरस आए निरीक्षक अरविंद कुमार राठी को पुलिस अधीक्षक हाथरस ने सादाबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। मंगलवार की शाम उन्होंने सादाबाद कोतवाली पर आकर कार्यभार संभाला और कोतवाली स्टाफ व पुलिस कर्मियों से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में लोकसभा का चुनाव होना है, लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो, इसलिए थाना क्षेत्र के सभी अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंटियों की धरपकड़ के साथ चुनाव के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। लूट, चोरी आदि की घटनाओं का शीघ्र वर्क आउट तथा पुराने मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें