फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की जमीन पर फिर कब्जे का प्रयास, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई नगर पालिका की जमीन पर फिर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इन लोगों ने वहां सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और कब्जे का प्रयास किया। इस मामले में ईओ की तहरीर पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बताते हैं कि यह रिपोर्ट मंडलायुक्त के आदेश पर दर्ज की गई है।

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नगर पालिका के ईओ ने कहा है कि नगर पालिका हाथरस की इगलास अड्डे पर भूमि है। यह जमीन काफी पहले हैजा उन्मूलन के लिए नगर पालिका को मिली थी। इसका मुकदमा भी नगर पालिका के पक्ष में निस्तारित हुआ। कुछ लोग नगर पालिका की इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और जोर जबर्दस्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन


ईओ ने कहा है कि पूर्व में एडीएम की अगुवाई में पुलिस ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया था और वहां से सामिग्री को अपने कब्जे में लिया था। ईओ ने कहा है कि कब्जे हटाने के बाद यह लोग उनसे भी द्वेष मानने लगे और इन लोगों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसके बाद नामजद फिर इस जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे। वहां सिक्योरिटी गार्ड कृष्ण कुमार व जगदीश पाठक मौजूद थे।
विज्ञापन


नामजदों ने इन दोनों से मारपीट और गाली-गलौज की। यही नहीं इन लोगोें ने झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। ईओ ने कहा है कि यह लोग फिर नगर पालिका की इस जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं और वहां तख्त आदि डालकर बैठे हुए हैं। इससे सरकारी काम में बाधा पैदा हो रही है। वहां ट्रैक्टर आदि नहीं खड़े हो पा रहे, इसलिए इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस मामले में आकाश प्रेमी, अतुल प्रेमी, विद्यादेवी, बीलाराम निवासीगण घास मंडी हाथरस को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें