फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल रोड पर खंभे से टकराया कैंटर, रमचेला के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव रमचेला के एक युवक की मौत रघुपुरा जेवर ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल वाले रोड पर एक सड़क दुर्घटना में हो गई। यह युवक आयशर कैंटर द्वारा आगरा से दिल्ली जा रहा था। पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने की वजह से कैंटर असंतुलित हो गया और सड़क पर लगे एक खंभे में जा घुसा। क्रेन की मदद से कैंटर चालक को कैंटर से बाहर निकाला जा सका।

जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव रमचेला उम्र करीब 22 साल आगरा के किसी व्यक्ति का आयशर कैंटर चलाता है। गुरूवार को वह कैंटर को चलाकर आगरा से दिल्ली सामान लेकर जा रहा था। जैसे ही बलजीत यमुना एक्सप्रेस वे पर टप्पल वाले रोड से से आगे पहुंचा, वैसे ही उसका कैंटर एक्सप्रेस वे पर लगे एक लोहे के खंभे से टकरा गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। क्रेन के जरिए बलजीत के शव को कैंटर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलजीत की मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो परिजनों में हाहाकार मच गया। गांव रमचेला निवासी महाराज सिंह ने बताया कि बलजीत काफी गरीब परिवार से था। बलजीत ही अपने परिवार का पालनपोषण कर रहा था। उसके परिवार में एक मां और दो छोटे भाई थे। उसके पिता की मौत भी कई साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। बलजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें