न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के तमनागढ़ी में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर पड़ौसी के पालतू कुत्ते ने हमला बोल दिया। जिससे बच्चा लहूलुहान हो गया। परिजन बच्चे को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जिसके बाद बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
रविवार की शाम को तमनागढ़ी निवासी मुनेश कुमार का बेटा हनू अपने घर बाहर खेल रहा था। इसी बीच वहां पर पड़ौसी का पालतू कुत्ता आ गया। जिसने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां आ गए। कुत्ते का स्वामी भी वहां आ गया।
आरोप है कि इस बात की शिकायत कुत्ता के स्वामी से की तो वह उल्टा उन्हीं को सुनाने लगा। 100 डायल पर किसी ने फोन कर दिया। घायल बच्चे का एक निजी डॉक्टर से इलाज कराने के बाद परिजन शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे और कुत्ता के स्वामी के खिलाफा कार्रवाई कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल बच्चे की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराई।