किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। जखौरा थानाक्षेत्र के बांसी चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम देने का मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री 16 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे घर पर अकेली थी। इसी दौरान जसमन उर्फ जसवंत उर्फ पप्पू उसके घर में घुस आया और पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसके साथ ही आरोपी ने किशोरी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता के चीखने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।