न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। सिटी स्टेशन पर पकड़े गए सीप डिजायनर मोती तैयार करने के लिए गुजरात से इलाहाबाद होते हुए हाथरस मंगाए हैं। यह सीप एक एसी कोच के अटेंडेंट के जरिए हाथरस सिटी स्टेशन पर पहुंचे हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। अटेंडेंट कौन हैं।
सिटी स्टेशन पर पकड़े गया एक व्यक्ति एक्यूप्रेशर का चिकित्सक है। उसका कहना है कि यह सीप डिजायनर मोती बनाने के लिए मंगाए हैं। उसने बताय कि यह गुजरात से इलाहाबाद आए हैं। वहां से एक अटेंडेंट के जरिए यहां पहुंचे हैं।
पकड़े गए व्यक्ति ने यह भी कहा कि उसने बुकिंग से भेजने के लिए कहा था। भेजने वाले व्यक्तियों का कहना है कि पचास किलो सामान बुकिंग से आता है उससे कम नहीं आता है। हम अटेंडेंट के जरिए भेज रहे हैं। उसने 1055 सीप के अटेंडेंट को पंद्रह सौ रुपये दिए हैं।