फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर फायर करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस के दो सिपाहियों पर फायर झोंकने के आरोपी शख्स को पुलिस ने रविवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस के दो सिपाही शनिवार दोपहर को आगरा रोड पर गिजरौली के पास वाहनों से बैग चोरी करने वाले गैंग की तलाश में थे। दोनों जवान सादा वर्दी में थे। उन्होंने पूछताछ के लिए किसी से फोन कराकर आरोपी को मौके पर बुलाया था। मौके पर पहुंचते ही जवानों ने उसे घेरने की कोशिश की। आरोपी ने इस दौरान सिपाहियों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्होंने दौड़कर आरोपी को दबोच लिया। शहजादपुर के अन्नू नाम के इस युवक के पास से पुलिस को एक तमंचा भी मिला था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें