फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से तंग आकर महिला ने बच्चों संग की आत्महत्या करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी महिला ने बच्चों संग आत्महत्या करने की कोशिश की। लोगों ने उसे जैसे-तैसे रेलवे ट्रेक से हटाया। महिला ने पति पर आए दिन शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

महिला ने रोते हुए बताया कि उसकी शादी ताजपुर के रहने वाले युवक से पांच वर्ष पूर्व हुई थी। महिला बिहार की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि पति शराब पीकर घर में आए दिन मारपीट और तंग करता है। जिससे परेशान होकर महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर मुरसान रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ट्रेन आने पर महिला ने ट्रेन से कटने की कोशिश की। यहां पर मौजूद लोगों ने बचाया। रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें