फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में तीन पकड़े, ग्रामीणों ने की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। रहना और गारवगढ़ी के लोगों ने तीन को चोरी के शक में पकड़ कर उनकी धुनाई कर डाली और पुलिस को बुलाकर उन्हें गिरफ्तार करा दिया। लोगों ने उन पर ट्यूबवेल की मोटर चोरी की योजना बनाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि तीन लोग रहना और गारवगढ़ी के लोगों ने पकड़ लिए और ट्यूबवेल मोटर होने की बात कह कर उनकी पिटाई कर डाली। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और तीनों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लेंटर डलवाकर आ रहे थे और अपने घर लौट रहे थे। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह कहना ठीक नहीं होगा कि वे चोर हैं, क्योंकि वह लोग अपने आप को मजदूर बता रहे हैं, रात को वह काम करके लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें