फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमांड पर आए रिंकू ने बरामद कराया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। दोहरे हत्याकांड के आरोपी रिंकू को पुलिस ने रिमांड पर लिया। 10 घंटे की रिमांड पर आए आरोपी ने टुकसान रोड से हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद कराया। वहीं यह भी बताया कि भोला को उसने 20 हजार रुपये भी दिए थे।

लक्ष्मण पहलवान और उसके साथी रवि की हत्या में शामिल रिंकू पहलवान ने 23 जनवरी को सरेंडर किया था। हाथरस गेट पुलिस ने बुधवार को रिंकू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जितेंद्र कुमार दिखित ने बताया कि रिंकू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा टुकसान रोड से बरामद किया गया है। पूछताछ में रिंकू ने यह भी बताया है कि भोला ने उससे अपने साथ 20 हजार रुपये और लाने को कहा था। जिस पर वह रुपये लेकर उसके गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें