दिवाली पर जिले में कई जगह रंजिशन हुई मारपीट में 56 लोग घायल हो गए। यह वह लोग थे जिन्हें घायल होने पर इलाके की पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उपचार के बाद ज्यादातर की हालत सामान्य है। पुलिस ने ऐसे ज्यादातर मामलों में शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है।
बीते दो दिनों में गिजरौली, अशोका टॉकीज, ठूलई, कछपुरा, कोटा, नगला कुंवरजी, कुंवरपुर, अमरपुर घना, दरियापुर, रमनपुर, नगला तुंदला, बरौली, कांशीराम कॉलोनी, नयाबांस, अमोखरी, तमना गढ़ी, सिद्वार्थनगर, गली तबेला, जिंद की मड़ैया, मेंडू आदि जगहों पर झगड़ो में लाठी-डंडे चले। सहपऊ में भी दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ।
गिजरौली में कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय नंदा के साथ मारपीट, फायरिंग और लूट की बात सामने आई तो गली तबेला में भी दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस में भी मारपीट के बाद फायरिंग होने की खबर है। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।