न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सांसद के प्रतिनिधि रहे मुकेश पौरुष की पत्नी सुनीता पौरुष को लखनऊ में हिरासत में ले लिया गया। मुकेश पौरुष की पत्नी लखनऊ में सीएम निवास पर आत्मदाह करने के लिए गई थी लेकिन उससे पहले ही वहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और यहां के लिए वापस भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि सांसद के प्रतिनिधि रहे मुकेश पौरुष की शहर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उस समय इस मामले में शहर के चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। मृतका की पत्नी सुनीता पौरुष का आरोप है कि तब से अब तक उन्हें इस मामले में न्याय नहीं मिला है। उन्होंने पिछले दिनों इस मामले में सीएम निवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
बताते हैं कि को वह लखनऊ में पहुंच गई लेकिन आत्मदाह करने से पहले ही उन्हें लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुनीता पौरुष का कहना है कि वह आत्मदाह करने ही सीेएम के निवास पर गई थी। उन्होंने वहां प्रयास भी किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद वहां सीएम के यहां कुछ अधिकारियों ने उनके मामले की पत्रावली ले ली और उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर वापस भेज दिया।