हाथरस। बारिश से जिलेभर की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रविवार की रात जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर में ही कई स्थानों पर विद्युत पोलों में करंट दौड़ता रहा। शहर की हनुमान गली में विद्युत पोल में आए करंट से एक गाय की मौत हो गई, जिससे आक्रोशित लोगों ने बिजली महकमे के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इधर, विद्युत लाइनों में हुए फॉल्ट और ब्रेक डाउन को ठीक करने के लिए विद्युत टीमें दौड़ लगाती रहीं। सोमवार की दोपहर तक कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश से शहर में आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, मथुरा रोड और आगरा रोड पर विद्युत लाइनों में कई जगह फॉल्ट और ब्रेक डाउन हुए।
इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कई घंटों तक सप्लाई बाधित रही। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, सादाबाद, सहपऊ, बिसावर, मुरसान आदि में भी देर रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।