फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

436 बोरा राशन का चावल पकड़ा 

Tue, 29 Mar 2016 12:13 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। हाथरस के किसी कोटेदार की मिलीभगत से कालाबाजारी कर अलीगढ़ लाया जा रहा 436 बोरा चावल पूर्ति विभाग की टीम ने रविवार देर रात खेरेश्वर बाईपास पर पकड़ लिया। टीम ने ट्रक के चालक एवं परिचालक को दबोच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में सोमवार शाम पूर्ति निरीक्षक ने हाथरस एवं अलीगढ़ के व्यवसायी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


तमाम कोशिशों के बाद भी राशन की वस्तुओं की कालाबाजारी थम नहीं रही है। करीब डेढ़ माह पूर्व इगलास में हजारों रुपये मूल्य के चावल एवं गेहूं की कालाबाजारी पकड़े जाने के बाद रविवार देर रात पूर्ति विभाग की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने खेरेश्वर बाईपास के समीप ट्रक संख्या एचआर 73ए-8155 को रोक लिया। जांच में ट्रक में 436 बोरा राशन की मोहर लगे चावल बरामद हुए। पूछताछ में ट्रक चालक गांव खंडेहा खैर निवासी किशनपाल पुत्र शिवचरन एवं परिचालक सुशील पुत्र मदन ने स्वीकार किया कि वे यह चावल हाथरस से लाए हैं। उन्हें बताया गया था कि उनके पास अलीगढ़ निवासी हरिओम का फोन आएगा, वही बताएगा कि माल कहां उतारना है। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने स्वीकार किया कि खेरेश्वर बाईपास से पकड़ा गया चावल राशन का है। इस मामले में व्यापारी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन

ेेेेेेेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें