न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के तमना गढ़ी वसुंधरा पुरम निवासी व्यक्ति के खाते से किसी ने दो लाख 22 हजार 924 रुपये पार कर दिए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अलीगढ़ रोड तमना गढ़ी वसुंधरा पुरम निवासी आशीष सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उसका एक्सिस बैंक रायबरेली में खाता है। इस खाते में चार सितंबर को तीन लाख 25 हजार 511 रुपये थे।
तीन नवंबर को किसी ने ऑनलाइन ट्रांजक्शन द्वारा एकाउंट से दो लाख, 22 हजार, 924 रुपये किसी ने पार कर दिए, जबकि किसी को भी एटीएम कार्ड और उसका पिन नंबर नहीं दिया गया। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों की तलाश किए जाने की मांग पुलिस से की है। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शिकायतकर्ता के खाते से दो लाख 22 हजार 924 रुपये निकाले जाने का मामला है।