न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट में मुल्जिमों के लिए हथकड़ी कम पड़ गईं। एनडीपीएस और लूट की योजना बनाते हुए पकड़े गए छह शातिर अभियुक्तों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाना था। कोतवाली से हथकड़ी मंगवाई गईं।
कोतवाली हाथरस गेट में छह आरोपी बंद थे। जिनमें तीन पर नशे का पाउडर मिलने का आरोप था तो तीन को पुलिस ने बाईपास हतीसा पुलिस के पास से लूट की योजना बनाते हुए तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था। इस प्रकार छह अभियुक्तों को एक साथ जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के लिए ने जाने की बात आई। जिन पुलिस कर्मियों को यह काम सौंपा गया, वे पहले तो सकुचाए और फिर उन्हें कहना ही पड़ा कि एक हथकड़ी में छह आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए एक साथ कैसे ले जाएं।
यहां पर उपस्थित एक वरिष्ठ पुलिस कर्मी ने सिपाही से कहा कि कोई बात नहीं है, एक हथकड़ी तो यहां है, शेष अपराधियों के लिए हथकड़ी कोतवाली से मंगवा लो। यह सुन कर काफी आश्चर्य हुआ कि हाथरस गेट में मात्र एक ही हथकड़ी है।
--------
वर्जन-
इस बारे पता किया जाएगा। नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
-सुमन कनौजिया, सीओ सदर।