फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के जटौली गांव में पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।


लोनार थाना क्षेत्र के जटौली गांव निवासी विनोद (35) पुत्र उजागर तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी कछौना कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी रिंकी से हुई थी। तीन वर्ष का बेटा हर्षित है। विनोद से कहासुनी होने पर पत्नी नाराज होकर डेढ़ वर्ष पहले मायके चली गई थी। विनोद के कई बार बुलाने पर भी वह आने को राजी नहीं हुई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार की रात उसने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता उजागर ने बताया कि रात में बूंदाबांदी के बाद परिजन बरामदे की ओर आए तो कमरा अंदर से बंद होने पर शक हुआ। दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि विनोद मानसिक रूप से परेशान था। कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी के न आने से परेशान युवक ने लगाई फांसी
- लोनार थाना क्षेत्र के जटौली गांव का निवासी था युवक
- डेढ़ वर्ष से मायके से नहीं आ रही थी पत्नी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें