फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद विवाहिता लापता, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के अईयापुर इलाके में रहने वाली एक विवाहिता बीते चार दिन से लापता है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए शुक्रवार को एसपी से शिकायत की। परिजनों के मुताबिक ससुराली विवाहिता के साथ बीते कई महीने से मारपीट कर रहे थे। हाल ही में मारपीट के बाद विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से ही विवाहिता और ससुरालियों का पता नहीं है। घर पर ताला लगा है। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

जलेसर के इस्लामनगर निवासी प्रेमपाल का कहना है कि उन्होंने अपनी मंजू की शादी 27 अप्रैल 2016 को हाथरस के अईयापुर क्षेत्र के एक युवक से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी ने विवाहिता से मारपीट शुरू कर दी। छोटी-छोटी बातों पर आरोपी विवाहिता को बेरहमी से पीटता था। कई बार पंचायतें हुईं लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस साल जनवरी में परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। तब थाने में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था।
विज्ञापन


हाल ही में विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। सीजेरियन ऑपरेशन होने के कारण विवाहिता की हालत सही नहीं थी। उसकी देखभाल के लिए प्रेमपाल ने अपनी छोटी बेटी को बहन के यहां भेज दिया था। आरोप है कि 18 जून को आरोपी ने विवाहिता से मारपीट की। छोटी बहन के विरोध करने पर उसे बस में बैठाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


मारपीट के बाद हालत बिगडने पर आरोपी विवाहिता को एंबुलेंस में अस्पताल ले गए। छोटी बहन के मारपीट के बारे में बताने पर अगले दिन परिजन जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो उन्हें घर पर ताला लगा मिला। सभी ससुराली तभी से फरार हैं। शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि आरोपियों का पता किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें