न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिलेभर में वाहन चोर पुलिस के रडार पर हैं। तभी तो वाहन चोरी के कई मामले पिछले दिनों खोले जा चुके हैं और आने वाले दिनों भी जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।
शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसे लेकर पुलिस भी काफी गंभीर नजर आ रही है। ऐसे में पुराने वाहन चोरों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
वहीं पुलिस को कुछ चोरी की बाइक भी मिली हैं। इन बाइकों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है और यह बाइकें कहां-कहां से चोरी हुईं हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस खुलासा भी करेगी।