फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर बच्चों के अपहरण का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


सदर तहसील में मंगलवार शाम को एक पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। इसके बाद पति अपने बच्चों को जबरन कार में डालकर साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आरेापी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोटा रोड स्थित रूपनगर कॉलोनी की रहने वाली रेखा देवी पुत्री रामबाबू लाल का कहना है कि उनकी शादी 12 साल पहले बुलंदशहर के गांव ग्वारऊ के धीरज चौहान से हुई थी। रेखा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली उसे तंग कर रहे थे, इसलिए वह कुछ महीने पहले बच्चों को साथ लेकर अपने भाइयों के पास चली आई। धीरज पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए रेखा ने बताया कि बच्चों के गुजारे के लिए उसने तहसील सदर स्थित बाल कल्याण समिति में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इसी केस की तारीख पर धीरज हाथरस आया था, जहां उसका सामना रेखा से हो गया। दोनों के बीच कहासुनी और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। धीरज बच्चों को कार में डालने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए। रेखा ने पति धीरज पर बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें