क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में मजदूरों ने अपने साथी के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की पीटाई कर दी। जिससे काफी हंगामा हो गया। हालांकि, वह व्यक्ति वहां से चुपचाप चला गया।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति सोमवार को रामलीला ग्राउंड के चौराहा से एक मजदूर को अपने घर का काम कराने के लिए ले गया। यहां पर किसी बात को लेकर मजदूर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि मजदूर के साथ उस व्यक्ति ने मारपीट की।
मंगलवार की सुबह मारपीट करने का आरोपी युवक फिर से रामलीला ग्राउंड के चौराहा से मजदूर लेने आ गया। यहां पर वह मजदूर उसे फिर से मिल गया। जिसे वह अपने साथ सोमवार को ले गया था। उस मजदूर ने अपने साथ के लोगों को मारपीट की बात बता दी। जिससे अन्य मजदूरों को गुस्सा आ गया और युवक के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी।