फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार एक युवक को जबरिया ले गए गाड़ी में डालकर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। स्थानीय सासनी गेट के निकट एक होटल से कुछ कार सवार एक युवक को अपने सा जबरिया कार में बैठाकर ले गए, जबकि उसकी प्रेमिका होटल में रह गई। कार सवारों का कहना था कि जिस व्य क्ति को वह अपने साथ ले जा रहे हैं,उसने नौकरी दिलाने के नाम पर पचास लाख की ठगी की है। बाद में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस महिला को अपने साथ ले गई। देर रात उक्त महिला को उसके घर भिजवाया जा रहा था।

हुआ यूं कि शहर के सासनी गेट के निकट एक होटल पर एकाएक कुछ कार सवार आए और वहां एक कमरे से एक युवक को कार में डालकर ले गए। इस कमरे में एक युवती भी मौजूद थी। युवक चीखता रह गया और कार सवार जल्दी में उसे अपने साथ ले गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पता चला कि कार सवार युवकों का इस युवक से रुपये के लेन-देने को लेकर विवाद चल रहा है। यह लोग उस पर यह आरोप लगा रहे थे कि उसने कई लोगों से नौकरी के नाम पर ठगी की है और पचास लाख रुपये हड़पे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, बताते हैं कि यह युवती इस युवक की रिश्ते में भाभी लगती है। वह अपने पति व बच्चों को छोड़कर इसके साथ रह रही थी। इसी प्रकरण में उसके मुकदमे भी कोर्ट में चल रहे हैं और वह बुधवार को अपने प्रेमी के साथ कोर्ट में तारीख करने आई थी। इस मामले में कोतवाली के एसआई मनोज शर्मा का कहना था कि मामला अपहरण का नहीं है। रुपये के लेन-देन का है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें