सीयल पर मारपीट, पथराव में 14 लोगों पर रिपोर्ट
क्रासर
कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध कड़ी धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। सीयल पर शुक्रवार रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को नामजद किया है और पांच-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बलवा करने के आरोप में सेवन सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि सभी आरोपी सीयल खेड़ा के रहने वाले हैं। एक पक्ष से पिच्चा, टुइंया समेत सात आरोपी हैं। वहीं दूसरे पक्ष से भी शाहिद और बब्लू समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। हर ओर से पांच आरोपी अज्ञात हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग एक हलवाई की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। जल्द ही मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। दोनों पक्षों में से कोई भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचा। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि उन्होंने खुद वादी बनते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही वह बलवे के आरोपियों की गिरफ्तारी करेंगे।