फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गिजरौली में बच्चों में विवाद के बाद बड़ों के बीच लाठी-डंडे चल गए। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। जिसमें कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।

संजय कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह के परिवार के बच्चे और पड़ोसी के बच्चे खेल रहे थे। दोनों ही बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस बात की शिकायत लेकर संजय कुमार के परिवार के लोग पड़ोसी के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पड़ोसी ने उनकी बात को उल्टा लेते हुए उन्हीं के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडे चलने लगे। एक पथ ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना के बाद एक पक्ष कोतवाली अपनी शिकायत लेकर पहुंच गया। कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों की तहरीर आने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें