फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में ही गायब गया बच्चा, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर के एक नामचीन स्कूल में एक बच्चा एकाएक लापता हो गया। जब काफी देर तक बच्चा नहीं मिला तो उसके परिजनों ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से की। इससे वहां स्थिति हंगामेदार हो गई। बाद में सीसीटीवी कैमरे की मदद से करीब एक घंटे बाद बच्चा मिल सका। तब सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


हुआ यूं कि शहर के एक नामचीन विद्यालय में सोमवार से ही एक छोटे बच्चे का एडमिशन हुआ। उसके परिजन दूसरे दिन उसे स्कूल छोड़ गए। इस दौरान यह छोटा बच्चा दूसरी क्लास में चला गया। परिजन जब वहां पहुंचे तो अपनी क्लास में यह बच्चा उन्हें नहीं मिला। इसकी जानकारी जब विद्यालय प्रशासन को हुई तो बच्चे की खोजबीन शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे के सहारे करीब एक घंटे बाद बच्चा दूसरी क्लास में मिला। इस दौरान वहां खलबची मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें