न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव से लड़की को कार सवारों द्वारा जबरन कार में डालकर ले जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। यह भी बताया जा रहा है कि लड़की आरोपी के साथ पिछले साल चली गई थी। इस मामले में केस भी चल रहा है।
मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए सासनी क्षेत्र के एक युवक पर आरोप लगाया है कि सुबह के वक्त युवक कार में सवार होकर अपने साथियों के साथ आया और उनकी बेटी को जबरन कार में डाल कर ले गया।
वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि लड़की पिछले साल अपनी मर्जी से लड़के साथ चली गई थी, लाबालिंग होने के कारण परिजनों ने केस दर्ज करा दिया। केस कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन अब लड़की बालिग हो गई है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद ही मामले की जांच शुरू कर दी है।