फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी तीसरे युवक को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


एक किशोरी से दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी युवक पुलिसकर्मी का बेटा है। गैंगरेप के चलते यह किशोरी गर्भवती हो गई थी। तब उसके बाद घटी इस घटना का खुलासा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह 12 फरवरी को एक महिला थाना कोतवाली में अपनी 12 वर्षीय बेटी को लेकर थाना कोतवाली पहुंची थी। उक्त महिला का कहना था कि उसकी बेटी चार माह की गर्भवती है। उसकी बेटी ने उसे बताया है कि पड़ोस के दो युवक मुकुल व बॉबी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकी देते रहे हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते वह गर्भवती हुई है। इसके बाद था कोतवाली पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और दोनों युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया था। तीन दिन पहले उक्त महिला ने एसपी के समक्ष एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें उसने यह भी आरोप लगाया था कि उक्त दोनों युवकों के साथ एक अन्य युवक भी उसकी बेटी के साथ गैंगरेप में शामिल था।

इसकी जानकारी उसकी बेटी ने बाद में दी। उक्त महिला का कहना था कि उक्त युवक एक पुलिसकर्मी का बेटा है। कोतवाली पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। यह मामला जब पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आई। कोतवाली सदर पुलिस ने तीसरे आरोपी अवनेश उर्फ पिंटू पुत्र अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी का पिता पुलिस में ही फायर सर्विस में तैनात बताया जाता है और अवनेश पर पहले भी एक अन्य रेप का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें