फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा से भरा केंटर लूट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


चालक को बंधक बनाकर गुटखा से भरा कैंटर लूटने मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी संदीप उर्फ भरोसी पुत्र बीरी सिंह सलेमपुर सहानी थाना सकीट जनपद एटा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस लूट के चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बता दें कि 21 दिसंबर 2018 को कैटंर चालक महेश निवासी इगलास रोड सासनी गुटखा लेकर आगरा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। हनुमान चौकी के निकट आरोपियों ने चालक को बंधक बना कर स्कॉर्पियो में डाल दिया और कैंटर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो जनवरी 2019 को मामले का खुलासा किया था। बदमाश चालक को जनपद फिरोजाबाद में थाना जसराना के निकट डाल कर भाग गए थे। घटना क्रम में नौ आरोपी प्रकाश में आए थे। पुलिस को शेष अपराधियों की तलाश थी। जिसमें संदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें