फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू ने की पिटाई तो परेशान सास पहुंची आत्महत्या करने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी की एक वृद्धा अपनी बहू की पिटाई से क्षुब्ध होकर हाथरस सिटी स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने पहुंच गई। जीआरपी ने उसे बचाया और महिला हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया।

शहर के नगला अलगर्जी की एक महिला की अपनी पुत्रवधू से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर पुत्रवधू ने सास की जमकर पिटाई की। पिटाई से क्षुब्ध होकर उक्त वृद्धा सिटी स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे वाली ट्रेन के आने से पहले वृद्धा ट्रेक पर बैठ गई। सूचना पर पर पहुंची जीआरपी ने समझा-बुझाकर शांत किया। उसके बाद वृद्धा को महिला हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें