फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक पर उसके साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार शनिवार की रात के लगभग नौ बजे वह रसोई में बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी।

उसी समय आरोपी घर में घुस आया और उसे जबरन पकड़कर एक कमरे में ले गया। उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरन दुष्कर्म करने लगा। इतने में ही महिला का जेठ आ गया एवं जेठ ने कमरा बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी। इसके बाद वह आरोपी के पिता एवं भाई को ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन दोनों ने कुंदी खोल दी, जिससे आरोपी भागने में कामयाब हो गया। भागते समय आरोपी एवं पिता तथा भाई ने शिकायत करने पर उसे एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें