फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में वांछित भीमा पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। डबल मर्डर में वांछित शातिर अपराधी भीमा निवासी पैथखेड़ा खंदौली पर एसपी ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। उस पर 10 हजार रुपये का ईनाम मथुरा में पहले से ही है।

उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को जोगिया बंबा के निकट स्थानीय इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान ओर उसके साथी रवि की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस मामले में नामजद भीमा फरार चल रहा है। अब पुलिस भीमा को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिशें दे रही है। एसपी ने भीमा पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भीमा शहर और आसपास के इलाके में कई वारदातों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ मथुरा में भी कई मामले चल रहे हैं। मथुरा पुलिस ने भी उस पर पहले से ही 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें