फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत बेचने के नाम पर ले लिए 2.70 लाख, अब दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट में कोर्ट के आदेश एक मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमें खेत बेचने के नाम पर 2.70 लाख रुपये लेने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

राजकुमार उर्फ राजू पुत्र बंगाली सिंह निवासी भगवंतपुर का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना खेत बेचने के नाम पर उनसे 2.70 लाख रुपये बयाने के नाम पर ले लिए, लेकिन बाद में खेत बेचने से मुकर गया, जिसके बाद उसने अपने रुपये वापस मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक फरवरी को आरोपी महेशचंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। एसएसआई विपिन कुमार यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें