न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात को शहर के मोहल्ला श्रीनगर में बच्चें के विवाद को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना के बाद सीओ सदर सुमन कनौजिया दलबल के साथ मौके पर पहुंची थी।
घटना के बाद इलाके में तनाव भी व्याप्त हो गया था। इस मामले में गंगा देवी की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उर्फ मुस्कीम पुत्र अब्दुल और कपिल पुत्र पप्पू उर्फ देवपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।