फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक घरों में पकड़ी बिजली चोरी, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बिजली चोरी को लेकर विद्युत वितरण निगम के अफसर सतर्क हो गए हैं। शनिवार की सुबह शहर से सटे दयानतपुर में चेकिंग की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इससे बिजली चोरों में खलबली मची रही।

बता दें कि शाम होते ही शहर के तमाम इलाकों में लोग कटिया डाल लेते हैं। भोर में उन कटिया को उतार लेते हैं। इस बात का पता बिजली टीमों को चल गया है, इसलिए बिजली टीम सुबह चेकिंग कर रही हैं। शनिवार को अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय के निर्देश पर एसडीओ एसएन पांडेय के नेतृत्व में दयानतपुर में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक घरों में मीटर से अलग कटिया पाई गई। टीम द्वारा इन बिजली चोरों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चेकिंग टीम में जेई सतेंद्र यादव, रामकुमार, रमेश चंद्र, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें